{"_id":"2c898b0f9562e5ee363978b12d051cf2","slug":"fire-in-house-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में घर जला, अब तिरपाल में कटेंगी सर्द रातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में घर जला, अब तिरपाल में कटेंगी सर्द रातें
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
Updated Thu, 04 Dec 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला की औट तहसील के खलेड़ गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। मकान की निचली मंजिल में बंधे 10 पशु और सौ चूजे जिंदा जल गए।
विज्ञापन
आगजनी से करीब आठ लाख रुपये नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये और तिरपाल फौरी राहत के तौर पर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के खलेड़ गांव में पवन कुमार तथा संजीव कुमार का दो मंजिला मकान में आग लगने से राख हो गया।
मकान की ऊपरी मंजिल में केयर टेकर रमेश कुमार रहता था। बुधवार को रमेश किसी शादी समारोह में गया था और घर में कोई नहीं था। वीरवार सुबह मकान से धुआं उठते देख कर पड़ोसी ने शोर मचाया और इसकी सूचना औट थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
आगजनी से मकान की निचली मंजिल में बंधे चार गाय, चार भेडे़, दो बछड़े तथा 100 चूजे जिंदा जल गए। आग की लपटों से लकड़ी का यह मकान पूरी तरह राख हो गया और रमेश कुमार का सारा सामान स्वाह हो गया।
सूचना मिलते ही औट पुलिस और मंडी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक पूरा मकान राख हो चुका था। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार औट हीरा चंद नलवा, पटवारी हलका दीनानाथ, पटवारी शांति लाल मौके पर पहुंचे।
प्रशासन की ओर से मकान में रह रहे रमेश कुमार को एक तिरपाल तथा पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।