{"_id":"570fb8f54f1c1bd82f4a6ace","slug":"fire-in-gas-cylender-cause-5-lakh-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":" चाय बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, सारा घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, सारा घर जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
Updated Thu, 14 Apr 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
घर जलने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में लंबागांव की पंचायत सोल बनेहड़ में वीरवार शाम को गैस सिलेंडर में आग लगने से दो भाइयों का घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सुजानपुर से अग्निशमन दल की गाड़ी आई और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
हालांकि उस समय सब कुछ जलकर राख हो गया था। घर जलने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। चाय बनाने के लिए गैस जलाई गई तो सिलेंडर में आग लग गई। घर के सदस्यों को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक घर जल चुका था। अर्जुन और बिंद्र का घर जलकर राख हुआ है। उन्होंने कहा कि सब कुछ जल गया है। विधायक यादवेंद्र गोमा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक गोमा ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये दिए। लंबागांव गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रवीण वालिया भी अपनी टीम के साथ आग बुझाने मौके पर पहुंचे थे। लंबागांव पुलिस थाना प्रभारी कमलकांत भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विधायक ने पीड़ित परिवार को एसडीएम को हर संभव मदद करने के आदेश दिए। एसडीएम देशराज जरियाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का पूरा जायजा लिया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर पंचायत प्रधान संजय चौधरी भी मौजूद थे।