फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire in a house at hamirpur, a person burn alive.

साले की शादी में गया था ससुराल, जिंदा जला

Fri, 20 Nov 2015 10:00 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
fire in a house at hamirpur, a person burn alive.

अपने साले की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंचे एक शख्स को दर्दनाक मौत मिली। घर में देर रात अचानक आग लगने से यह जिंदा जल गया। यह मामला हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया है। यहां अवाहदेवी के अंतर्गत बगबाड़ा में मकान में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। मृतक शादी समारोह में भाग लेने के लिए ससुराल आया था।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि आगजनी के कारणों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब डेढ़ बजे जोगेंद्र कुमार निवासी बगबाड़ा के स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


इस दौरान मकान की निचली मंजिल में जोगेंद्र कुमार का जमाई राजकुमार सो रहा था। मकान की ऊपरी मंजिल में राजकुमार का साला सुरेश कुमार उर्फ पप्पी सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे मकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बचाई जा सकी जान

fire in a house at hamirpur, a person burn alive.

इस दौरान मकान की जल रही छत निचली मंजिल में सो रहे राजकुमार (50) पुत्र शुंका राम निवासी लगमंवी पर गिर गई। इसके चलते राजकुमार की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकांड के दौरान छत की ऊपरी मंजिल पर सो रहा सुरेश कुमार भी नीचे आ गिरा, लेकिन परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरेश कुमार को बाहर निकाल लिया।

राजकुमार अपने साले दिनेश कुमार की शादी समारोह में आया था। वीरवार को शादी समारोह के बाद दिनेश अपनी पत्नी सविता के साथ वापस ससुराल चला गया था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, डीएसपी राजेद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 साल बाद घर लौटा था राजकुमार

fire in a house at hamirpur, a person burn alive.

ग्राम पंचायत बगबाड़ा में हुए अग्रिकांड में मृतक राजकुमार 12 साल बाद घर लौटा था। विवाह के 13 साल बाद वह अचानक घर से चला गया था। करीब छह माह पहले ही मृतक घर लौटा था। राजकुमार की मौत के बाद उसकी पत्नी आशा देवी पर फिर से मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक राजकुमार निवासी लगमन्वी की शादी वर्ष 1990 में आशा कुमारी के साथ हुई थी।

राजकुमार की तीन बेटियां और एक बेटा है। शादी के कुछ साल बाद राजकुमार अचानक घर से चला गया। इसके बाद बेटियों और बेटे की जिम्मेवारी आशा देवी पर आ गई। पांच सदस्यों का पालन पोषण करना आशा कुमारी के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं था। हालांकि आशा देवी ने बच्चों के पालन पोषण करने के लिए काम भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed