फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire in 150 slums in Basal of Una of himachal pradesh

हिमाचल: ऊना के बसाल में भीषण अग्निकांड, 150 झुग्गी-झोंपड़ियां राख

Fri, 15 Apr 2022 08:18 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना) Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Apr 2022 08:18 PM IST
सार

रात करीब 12 बजे अचानक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक साथ कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में झुग्गियों में सो रहे रहे प्रवासियों को निकाला गया।

विज्ञापन
Fire in 150 slums in Basal of Una of himachal pradesh
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना में आग की भीषण घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। वीरवार दोपहर को हुए अग्निकांड से प्रभावित कामगार अभी संभले भी नहीं थे कि आधी रात को एक बार फिर आग की भीषण घटना हो गई। इस बार जिला मुख्यालय के साथ लगते बसाल में भीषण अग्निकांड में 150 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग भड़कने से पहले झुग्गी-झोपड़ियों में सोए प्रवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर बसाल में पुल के पास रात करीब 12 बजे अचानक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक साथ कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में झुग्गियों में सो रहे रहे प्रवासियों को निकाला गया। इस बीच सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भीषण अग्निकांड को देखते हुए ऊना के अलावा टाहलीवाल, अंब से भी दकमल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने लगभग 180 झुग्गी-झोपड़ियां को जलने से भी बचाकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया। इसमें झोपड़ियों के अलावा गेहूं की फसल भी शामिल है। इस घटना से सैकड़ों प्रभावित सीधे ही गर्मी के बीच आसमान के नीचे आ गए हैं। पुलिस व दमकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार करीब 150 झुग्गियां जली हैं। जबकि, राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 120 झुग्गियां जलना पाया गया है। उप अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि तीन जगहों से आए दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। रिपोर्ट में करीब 150 झुग्गी झोपड़ियां जली हैं। वहीं, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed