मकान में भड़की आग में जिंदा जल गया दंपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रामपुर में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपति जिंदा जल गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गानवीं गांव में कृष्ण गोपाल के घर में आग लगने से घर में रह रहे दो नेपाली बुजुर्गों के जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के वक्त प्रशाद (65) और देवकी (60) घर में सो रहे थे। लकड़ी के बने इस दो मंजिला मकान में आठ कमरे और उन में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
गोपाल की मां केसू मणी को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे मकान में आग लगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही ज्यूरी और झाकड़ी से पुलिस व अग्निशमन विभाग गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
एसडीएम ने 20-20 हजार की फौरी राहत दी
रामपुर से एसडीएम दलीप नेगी और डीएसपी सोमदत ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। एसडीएम दलीप नेगी ने बताया कि घटना में मारे गए दोनों बुजुर्गों के परिजनों को 20-20 हजार और मकान के तीन मालिकों केसूमणी, गोपाल कृष्ण और पार्वती को दस-दस हजार की नगद राशि फौरी राहत के तौर पर दी गई है।
डीएसपी सोमदत ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आशंका जताई कि शायद मकान में कहीं आग जली हो सकती है जिस वजह से यह हादसा हुआ। पंचायत प्रधान सत्या प्रकाश नेगी, एसएचओ झाकड़ी तारा चन्द नेगी ने भी मौके का जायजा लिया।