फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broken out in dodra region of rohru.

आग से आठ घर राख, करोड़ों का नुकसान

Sat, 22 Nov 2014 11:03 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
fire broken out in dodra region of rohru.

डोडरा क्वार उपमंडल की जाखा पंचायत के धारा गांव में आग लग गई। इससे आठ घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और चार घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा गौशाला में चार जर्सी गाय जिंदा जल गई हैं। ग्रामीणों की कोशिशों से करीब चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया गया है।

विज्ञापन


आग लगने के कारण करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सड़क से 20 किलोमीटर दूर होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए दमकल दस्ता घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब सवा एक बजे आग सवाला नंद के घर से शुरू हुई। उस समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ ही समय में आग आसपास के घरों में फैल गई। इसके बाद रसोई गैस के सिलेंडर फटने से आग पूरी तरह से भड़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेघर लोगों को दूसरों के घरों में दी गई पनाह

fire broken out in dodra region of rohru.

आग से पंचायत प्रधान कवि सिंह, शीशी राम, शीला राम, स्वाला नंद, सुरखा नंद, पुरखा नंद, बस्त राम, गुरू लाल के घर जल कर राख हुए हैं। स्वाला नंद व पुरखा नंद की गौशाला में दो गाय जली हैं। बचाव कार्य के दौरान शेर सिंह, लक्षमण सिंह, पवन कुमार जगदीश के घरों को आंशिक क्षति हुई है। आग से घरों का सामान व राशन बचाने में कामयाबी नहीं मिल सकी। जिश्कूण पंचायत के प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे।

आग से लोगों को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा ग्रामीणों के भारी प्रयासों से आग पर चार घंटे बाद पूरा काबू पाया गया है। बेघर लोगों को दूसरों के घरों में पनह दी गई है। सूचना के बाद एसडीएम डोडरा क्वार अनुपम ठाकुर राहत के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा आग से आठ घरों को अधिक व चार घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों का कंबल, राशन तिरपाल उपलब्ध करवाने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

आग ने 11 साल पहले के जख्म किए हरे

fire broken out in dodra region of rohru.

डोडरा क्वार उपमंडल के धारा गांव में ग्यारह साल पहले भी आग से लोगों के आशियाने उजड़ गए थे। कड़ी मेहनत के बाद दोबारा तैयार किए गए आठ लोगों के घर फिर आग की भेट चढ़ गए हैं। प्रभावित परिवार के सदस्य दोबारा घर जलने के बाद पूरी तरह से टूट गए हैं। साथ ही उनके पुराने जख्म फिर हरे हो गए हैं।

धारा गांव में आग की घटना के बाद देर शाम तक मौके पर आग बुझाने का काम चला। गांव के लोगों को आग के फिर भड़कने की आशंका है। पुलिस व एसडीएम भी टीम के साथ बीस किलोमीटर पैदल सफर के बाद धारा गांव पहुंचे। आठ प्रभावित परिवारों के पास बदलने के लिए कपड़े नहीं, खाने को राशन व पकाने के लिए बर्तन नहीं बचे हैं।

प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत बांटनी शुरू कर दी गई है। जिशुण पंचायत के प्रधान नरेंद्र नेगी, जाखा पंचायत के उप प्रधान नरेश ने बताया कि लोगों को दूसरों के घरों में पनाह दी गई है। इससे पहले 2003 में इसी धारा गांव में आग से कई घर जले थे। उस समय भी इन्हीं प्रभावित परिवारों का नुकसान हुआ था। घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है।

प्रभावित परिवारों के लोगों को सांत्वना देने के लिए आसपास के गांव से भी लोग धारा गांव पहुंच रहे है। लोगों का कहना है कि सरकार से मिलने वाली राहत से उनका गुजारा संभव नहीं है। उधर, एसडीएम अनुपम ठाकुर ने कहा मौके का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावितों को फौरी राहत उनकी टीम बांट रही है। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त किया

fire broken out in dodra region of rohru.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार उपमंडल की ग्राम पंचायत जाखा के धारा गांव में आगजनी से हुए नुकसान पर दुख प्रकट किया है।

राज्य मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार, आगजनी की यह घटना आज सायं हुई, जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम डोडरा-क्वार दल सहित मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्यों को सुनिश्चित बनाया।

सीएम ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को राहत मैनुअल के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed