फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in the warehouses of two companies in Moginand, loss worth lakhs

Himachal News: मोगीनंद में दो कंपनियों के गोदामों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 08 Jun 2024 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में शनिवार को दो कंपनियों के गोदामों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the warehouses of two companies in Moginand, loss worth lakhs
मोगीनंद में दो कंपनियों के गोदामों में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में शनिवार को दो कंपनियों के गोदामों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों गोदाम आपस में सटे हुए हैं। मौके पर दमकल विभाग की टीम और कंपनियों के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद इंडूकुश फार्मास्यूटिकल और विशाल पॉली पैट के हाउसिंग बोर्ड मोगीनंद में स्थापित गोदामों में अचानक आग लग गई।  दोनों कंपनियों के गोदाम आसपास हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही कालाअंब स्थित दमकल विभाग की चौकी से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग एक गोदाम से दूसरे गोदाम में इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनट में विशाल पॉली पैट के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


इस गोदाम में दवाओं की पैकिंग का सामान और प्लास्टिक की बोतलें जलकर राख हो गईं। दूसरे गोदाम में दवाइयां तैयार करके रखी थीं। अढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कंपनियों के कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग के एफएसओ राजकुमार, लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, जय प्रकाश, रोशन अली, फायर टेंडर चालक राजेश पराशर, अरुण शर्मा, प्लाटून कमांडर कुलदीप कुमार और गृहरक्षक रोशन मौजूद रहे। एफएसओ ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग दो कंपनियों के गोदामों में लगी थी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed