{"_id":"94d6fae0917f78bf9e99c3343bb40af1","slug":"fire-broke-out-in-nalagarh-sub-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सब स्टेशन में आग, एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सब स्टेशन में आग, एक करोड़ का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में स्थित बिजली बोर्ड के 66-33-11 केवीए सब स्टेशन में आग लगने से 4 पैनल पूरी तरह से नष्ट हो गए। जबकि तीन पैनल को 70 फीसदी नुकसान पहुंचा है। इससे सब स्टेशन को करीब एक करोड़ से अधिक नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से नालागढ़ शहर व आसपास क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। इससे क्षेत्र में स्थित उद्योग में उत्पादन ठप है। मंगलवार दोपहर 1.05 बजे नालागढ़ स्थित बिजली बोर्ड के सब स्टेशन में आग लग गई जिससे देखते ही देखते पूरे सब स्टेशन में आग फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर आफिसर खेमचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर करीब सवा घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
आग से सब स्टेशन के चार पैनल पूरी तरह से जल गए जबकि तीन पैनलों में 70 फीसदी नुकसान हुआ है। आग लगने से पूरे नालागढ़ क्षेत्र में ब्लैक आउट है। इससे 15 पंचायत के करीब 25 हजार उपभोक्ता तथा साढ़े पांच सौ फैक्टरी बिजली से वंचित हैं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आरके धीमान ने बताया कि आग से करोड़ों रुपये नुकसान का अनुमान है। आग से नालागढ़ पूरा शहर, खेड़ा से लेकर झीड़ीवाला, दभोटा, मझौली समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली चालू कर दी जाएगी। उसके बाद उद्योगों को बिजली दी जाएगी। फायर आफिसर खेमचंद ने बताया कि आग पर करीब सवा घंटा में काबू पाया गया। आग लगने का कराण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
बीबीएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बताया कि बिजली बंद होने से नालागढ़ में साढ़े पांच सौ उद्योग में उत्पादन ठप है। कुछ उद्योगों में डीजी सेट से कार्य चल रहा है, लेकिन इससे उत्पादन लागत काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 80 मेगावाट बिजली की खपत है, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से उद्यमियों के साथ-साथ बिजली बोर्ड भी करोड़ों रुपये का प्रतिदिन नुकसान होगा।