फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in many places on the night of Diwali in Himachal pradesh, loss of Rs around 4 crore

हिमाचल: दिवाली की रात प्रदेश में 52 जगह भड़की आग, 83 लाख की संपत्ति राख, कई झुलसे

Fri, 05 Nov 2021 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Nov 2021 07:34 PM IST
सार

 दिवाली की रात प्रदेश में करीब 83 लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ है, जबकि करीब आठ करोड़ की संपत्ति को दमकल विभाग ने राख होने से बचा भी लिया। अग्निशमन विभाग की ओर से जारी आग की घटनाओं की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में तीन लोगों की जान को बचाया गया है। पूरे राज्य में 27 घर और 22 गोशालाएं जल गईं।

विज्ञापन
Fire broke out in many places on the night of Diwali in Himachal pradesh, loss of Rs around 4 crore
द्रोबड़ी मकान जला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपों के त्योहार दिवाली में प्रदेश भर में आतिशबाजी चलाने से आग लगने की 52 घटनाएं हुईं। इसमें करीब 83 लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ है, जबकि करीब आठ करोड़ की संपत्ति को दमकल विभाग ने राख होने से बचा भी लिया। अग्निशमन विभाग की ओर से जारी आग की घटनाओं की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में तीन लोगों की जान को बचाया गया है। पूरे राज्य में 27 घर और 22 गोशालाएं जल गईं। जिलावार हुई आग की घटनाओं के मिले आंकड़ों के मुताबिक जिला सोलन में दो घर जल गए, जबकि आठ जंगलों में आग की से करीब साढ़े छह लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिमला: घर के पास खेल रहे पांच साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, शहर में दूसरी घटना, लोगों में दहशत
विज्ञापन


जिला शिमला में 10 घटनाओं में 2.76 लाख, सिरमौर में चार घटनाओं में तीन लाख, बिलासपुर में चार घटनाओं में 1.52 लाख, ऊना में छह घटनाओं में 12.66 लाख, हमीरपुर में तीन घटनाओं में 50 हजार, मंडी की तीन घटनाओं में 2.50 लाख का नुकसान हुआ। कुल्लू में दिवाली की रात को ऊझी घाटी के बशकोला गांव में दो मंजिला मकान जलने से करीब दो लाख, जिला चंबा में तीन आग की घटनाओं में 23 लाख का नुकसान हुआ है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश भर में हुई 52 आग की घटनाओं में 83 लाख का नुकसान हुआ। इसके अलावा शिमला में एक और कांगड़ा में दो लोगों की जान को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पांवटा साहिब मुख्य बाजार में आतिशबाजी फाइबर रुई गोदाम में गिरने से वहां खड़ी स्कूटी और फाइबर रुई के गट्टे जल गए। दीपावली की आतिशबाजी के दौरान पांवटा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इसमें से एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर रूप से घायल होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। झुलसने वालों में रणजीत सिंह, मेहर, साहिल, विनय, वीएच केशव, सिद्धार्थ कुमार, रुद्र, मलकीत चौधरी, ईशू और भव्य सिंह शामिल हैं। उधर, शिमला के लोअर बाजार में भी एक घर में आग लग गई।


उधर, रामपुर के चूहाबाग में राजकुमार का तीन मंजिला मकान राख हो गया। जिले में एक ढाबा, एक मिठाई की दुकान भी जल गई। हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की पाहलू पंचायत के छेक गांव में एक विवाहिता दीया जलाते समय आग से झुलस गई। नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी शिल्पा कुमारी (23) दीया जला रही थी और वहीं पास में पेट्रोल की केन पड़ी थी, जिससे आग लग गई। उसे पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। वहां से टांडा और टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 11 आग की घटनाओं में 29.22 लाख का नुकसान हुआ है। 2 करोड़ 17 लाख से ज्यादा की संपत्ति को बचाया भी गया है।  

दो दर्जन से ज्यादा झुलसे
आतिशबाजी से प्रदेश भर में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा। सबसे ज्यादा पांवटा साहिब में 10 लोग झुलसे हैं। प्रदेश में पटाखे चलाने का समय सरकार ने शाम 8 से रात 10 बजे तक निर्धारित किया था, लेकिन लोगों ने नियमों को दरकिनार करते हुए देर रात तक पटाखे फोड़े।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed