पलों में राख हुआ दीपक प्रोजेक्ट का दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के एडवांस स्टडी के पास दीपक प्रोजेक्ट के दफ्तर में शनिवार रात 9.30 बजे भीषण आग लग गई। इसमें करोड़ों रुपये का सामान जल गया। यह ग्रेफ के दीपक प्रोजेक्ट का मुख्यालय है। जहां प्रोजेक्ट का दफ्तर है उस इमारत को धरोहर का दर्जा प्राप्त है। अचानक लगी इस आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग पर काबू पाने में जुट गई थी। मौके पर सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे लेकिन आग की उठती लपटें दो किलोमीटर दूर से भी साफ देखी जा रही थीं। फायर ब्रिगेड के चीफ फायर आफिसर भूपाल सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना रात साढ़े नौ बजे मिली।
इसके बाद माल रोड, छोटा शिमला तथा बालूगंज से फायर ब्रिगेड के दल मौके पर रवाना हो गए तथा आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने में तीन गाड़ियों समेत दो दर्जन अग्निशमन कर्मियों को लगाया गया है।
1869 में बनी थी यह इमारत
अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1869 में इस इमारत का निर्माण हुआ था। यह इमारत पूरी लकड़ी से बनी है। लिहाजा आग ने पलक झपके ही इसे पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया।
कई अहम दस्तावेज भी जले
इस इमारत में दीपक प्रोजेक्ट के कई अहम दस्तावेज भी। आग में इनके भी जलने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इनमें ले कुछ मामलों को लेकर जांच भी चल रही थी।