आग से कंपनी का स्टोर राख, लाखों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी में एक कंपनी के स्टोर में आग लगने से करीब 50 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। मानकपुर स्थित एयर ओ फिल कंपनी में फोम तैयार किया जाता है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। यह स्टोर कुछ ही दिन पहले बनाया गया था। हादसे के वक्त फैक्टरी में काम चल रहा था।
कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने स्टोर से अचानक धुआं उठते देखा। इसकी सूचना उसने फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर बद्दी के फायर आफिसर किशोर चंद के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन संत राम ठाकुर, फायरमैन देवदत्त ठाकुर, मस्तराम एवं तिलक राज दो वाहन लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
एक माह के भीतर तीसरी घटना
स्टोर से 20 फीट की दूरी पर कंपनी थी जिसमें मजदूर भी काम कर रहे थे। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। फायर आफिसर किशोर ने बताया कि आग से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पांच करोड़ संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
वहीं एक माह के भीतर यह तीसरी फैक्टरी जल चुकी है। 27 अक्तूबर को मानकपुर स्थित डाबर की फेम कंपनी भी जल कर राख हुई जिससे इस आग से 28 करोड़ का नुकसान हुआ था। 31 अक्तूबर को किशनपुरा पंचायत के चुनड़ी गांव में स्थित गत्ता फैक्टरी में आग से दो करोड़ का नुकसान हुआ।