फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in a two storey house in Nathpa village, burning nine rooms to ashes

Kinnaur: नाथपा में तीन मंजिला मकान जला, लाखों के गहने, पांच लाख रुपये नकदी राख

Tue, 15 Nov 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, किन्नौर
संवाद न्यूज एजेंसी, किन्नौर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 09:17 PM IST
सार

किन्नौर की नाथपा पंचायत में सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में लकड़ी से बना आठ कमरों का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान सहित 13 लाख के गहने और पांच लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई है। 

विज्ञापन
Fire broke out in a two storey house in Nathpa village, burning nine rooms to ashes
मकान जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर की नाथपा पंचायत में सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में लकड़ी से बना आठ कमरों का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान सहित 13 लाख के गहने और पांच लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित दो परिवारों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि और खाद्य सामग्री वितरित की गई है। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शाट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस आग के कारणों की छानबीन में जुटा है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना भावानगर के तहत नाथपा पंचायत में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे नागासूदे नामक जगह में एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। लकड़ी का मकान होने से देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस घटना में मकान के आठ कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों आग की सूचना मिलते ही मौके पर इकट्ठा कर आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आग इतना फैल चुकी थी कि कामयाब नहीं हो पाए। तीन मंजिला मकान में चार कमरे राम भगत नेगी और चार कमरे छेरिंग डोलमा के थे। अग्निकांड में राम भगत नेगी के आठ लाख रुपये के गहनें, 70,000 रुपये की नकदी के साथ ही जीवन भर की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


वहीं छेरिंग डोलमा की 4,70000 रुपये की नकदी, पांच लाख रुपये कीम के गहने और कमरों में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड की सूचना पंचायत प्रधान नाथपा आरपी युलाम ने पुलिस थाना भावानगर को दी। सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस थाना से एएसआई रामसेन लक्टू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क की सुविधा नहीं होने से पुलिस बल और राजस्व विभाग के कर्मी पैदल घटनास्थल पर पहुंचे। रात करीब 9:00 बजे टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी के प्रयास असफल रहे। प्रशासन की ओर से प्रभावित दोनों परिवारों को 20-20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि, खाद्य सामग्री और तिरपाल वितरित किए हैं। दोनों परिवारों को अब कंपकंपाती सर्दी में गुजारा करने की चिंता सता रही है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथपा पंचायत में तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है, जिसमें लाखों के नुकसान का अनुमान है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि और अन्य सामग्री दी गई है।-विमला वर्मा, एसडीएम भावानगर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed