{"_id":"6655ee25e9444fafe70587fe","slug":"fire-broke-out-at-31-places-in-himachal-forest-wealth-worth-lakhs-in-ashes-in-solan-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Fire: हिमाचल में लगातार दहक रहे जंगल, 24 घंटों में 31 जगह भड़की आग, सोलन में लाखों की वनसंपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Fire: हिमाचल में लगातार दहक रहे जंगल, 24 घंटों में 31 जगह भड़की आग, सोलन में लाखों की वनसंपदा राख
Tue, 28 May 2024 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 28 May 2024 08:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में जंगलों में आग की 31 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल 302.98 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। सुबाथू के साथ लगते जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सोलन के सपरून के जंलग में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। हजारों हेक्टेयर भूमि पर वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है। जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ रहे हैं। 24 घंटे में प्रदेश के जंगलों में आग की 31 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल 302.98 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अब तक कुल 9,480 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
अब तक आग की घटनाओं का आंकड़ा 989 तक पहुंच चुका है। फायर सीजन खत्म होने में अभी आधा माह से ऊपर का समय बाकी है। इस सीजन में अब तक कुल 9,480 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। रविवार शाम से सोमवार शाम तक बिलासपुर सर्किल में जगलों में आग लगने की छह घटनाएं वन विभाग ने दर्ज की हैं।
विज्ञापन
कहां कितनी घटनाएं
चंबा में एक, धर्मशाला में एक, हमीरपुर में दो, मंडी में आठ, नाहन में पांच, शिमला में पांच, रामपुर में एक, सोलन में चार मामले जंगलों में आग लगने के सामने आए हैं। बिलासपुर सर्किल में 73.39 हेक्टेयर, चंबा में पांच हेक्टेयर, धर्मशाला में दो हेक्टेयर, हमीरपुर में 13 हेक्टेयर, मंडी में 129.9, नाहन में 44 हेक्टेयर, शिमला में 23.8 हेक्टेयर, रामपुर में 0.5 और सोलन में 12 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन
सोलन में लाखों की वनसंपदा राख
सुबाथू के साथ लगते जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। आग सैनिक क्षेत्र के साथ लगते छपरौली गांव तक पहुंच गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग के रेंज ऑफिसर अतुल शर्मा ने बताया कि आग से छावनी के जंगल सहित निजी भूमि को नुकसान पहुंचा है। टीम मौके पर तैनात है।