{"_id":"53662a216b6fdc2e1201796888421326","slug":"fire-brigade-is-ready-for-fire-safety-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, शिमला में आग से निपटने का ये खास प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, शिमला में आग से निपटने का ये खास प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Oct 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर अनहोनी और आग की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के तीनों फायर स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है। स्टेशनों के लिए बलदेंयां अग्निशमन केंद्र से 24 अतिरिक्त प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खास तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टेशनों में दो- दो शिफ्ट में दर्जनों जवान 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। डिविजनल फायर ऑफिसर की अगुवाई में विशेष टीम पूरे शहर भर पर नजर रखेगी और किसी भी तरह की आपदा आने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य को नियंत्रित करेगी।
विज्ञापन
बालुगंज फायर स्टेशन में दो शिफ्ट में एक समय में उप अग्निशमन अधिकारी सहित 15 जवान एक वाटर टेंडर, दो बोजर और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल के साथ मुस्तैद रहेंगे। छोटा शिमला फायर स्टेशन में दो वाटर टेंडर और एक क्यूआरवी वाहन के साथ ही संजौली पठाखा बाजार में भी छह जवान और एक वाहन मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
वहीं माल रोड स्थित अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में उपमंडलीय अग्निशमन अधिकारी के साथ उप अग्निशमन अधिकारी और 18 जवान और चार चालक वाटर टेंडर, बोजर और क्विक रिस्पांस व्हीकल के साथ तैनात रखी गई है। वहीं आइस स्केटिंग रिंक मैदान में भी भी केंद्र ने छह जवान और एक वाहन तैनात रखा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी भुपाल सिंह चौहान ने कहा कि तीनों स्टेशन के कर्मियों की छुट्टियों को रद्द की गई है, उसके बाद, पर्याप्त मात्रा में जवान तैनात रहेंगे। प्रशिक्षण केंद्र से अतिरिक्त 24 जवान स्टेशनों में लगाए गए है।