फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in lic office.

एलआईसी ऑफिस में आग, रिकार्ड जलकर राख

Mon, 04 Jan 2016 11:49 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in lic office.

पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के बद्रीपुर में एलआईसी कार्यालय में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है। अचानक भवन के कार्यालय से धुआं निकलता दिखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी। फायर स्टेशन का लैंडलाइन फोन खराब था। इसके चलते आधा घंटे देरी से फायर ब्रिगेड वाहन और टीम मौके पर पहुंची। आसपास के सैकड़ों लोगों ने शीशे तोड़कर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग भयंकर रूप लेकर बेकाबू हो गई। कार्यालय का रिकार्ड रूम समेत कंप्यूटर और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर तहसीलदार पांवटा विमला वर्मा और पुलिस टीम पांवटा से मौके पर पहुंची। खिड़कियों के शीशे तोड़ कर आसपास के घरों से पानी की पाइपों से आग बुझाने के प्रयास किए। फायर टीम पहुंचने तक आग बेकाबू हो चुकी थी। भयंकर आग से रिकार्ड रूम, स्टेशनरी, खिड़कियों, दरवाजों, फर्नीचर, कार्यालय के सभी कमरों और हॉल में रखे दर्जनों कंप्यूटर जल कर राख हो गए। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


फायर स्टेशन पांवटा मालवा केंद्र के फायर ऑफिसर चरणजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेज दी थी। लैंडलाइन नंबर खराब होने से आग की सूचना तुरंत नहीं मिल सकी। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि शाम के समय सूचना मिली थी। इसके बाद बद्रीपुर एलआईसी कार्यालय के लिए टीम भेज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा इकाई में आग, पांच लाख का नुकसान

Fire breaks out in lic office.

पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा इकाई में आगआग लगने से करीब पांच लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है। आगलगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। मेडिसन मशीन में अचानक धुआं उठा। दवा इकाई कर्मियों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचित कर दिया। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि देर शाम को आगजनी का मामला हुआ।

गोंदपुर की एक दवा इकाई के मेडिसन मैनुफेक्चरिंग मशीन में धुआं उठने लगा। इसके बाद आग फैलने लगी। इकाई के कर्मचारियों व कामगारों को तुरंत बाहर निकाला। पांवटा के पातलियां मालवा फायर स्टेशन में सूचित कर दिया गया। इकाई के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर फायर मैन जयपाल शर्मा, रमेश चंद, ईश्वर सिंह, जयपाल सिंह व रंगीलाल की टीम मौके पर पहुंची। मेडिसन मशीन से तेजी से फैलती आग को रोका गया।

करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब पांच लाख की क्षति हुई है। अग्निशमन विभाग टीम ने आग फैलने से रोक ली। फायर आफिसर पांवटा केंद्र चरनजीत सिंह ने पुष्टि कर कहा कि गोंदपुर दवा इकाई में आगजनी से इकाई को लाखों की क्षति हुई है। मगर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इससे करोड़ों की क्षति होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed