{"_id":"6665afa1a9d9de837a0b3ed4","slug":"fire-breaks-out-in-foil-printing-industry-in-kishanpura-huge-loss-expected-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baddi Kishanpura Fire: किशनपुरा में फॉयल प्रिंटिंग उद्योग में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baddi Kishanpura Fire: किशनपुरा में फॉयल प्रिंटिंग उद्योग में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका
Sun, 09 Jun 2024 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में फॉयल पेपर प्रिंट करने वाले अरिहंत पैकवेल उद्योग में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बद्दी के किशनपुरा में कंपनी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में फॉयल पेपर प्रिंट करने वाले अरिहंत पैकवेल उद्योग में आग लग गई। घटना रविवार सुबह 3:15 बजे की है। आग पर अग्निशमन विभाग की टीम काबू पाने के लिए जुटी हुई है। 12 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सुबह 3:15 बजे कंपनी के सुरक्षा कर्मी ने उद्योग के भवन से धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सुरक्षा कर्मी ने आग की सूचना कंपनी संचालक और अग्निशमन विभाग को दी। थोड़ी देर में फायर टेंडर भी मौके पर आ गए। तब तक आग बहुत भड़क चुकी थी। आग की अधिक लपटे होने के कारण बद्दी के अलावा नालागढ़ के दो और टीवीएस कंपनी से एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। सुबह 8:00 बजे आग लपटों पर कुछ काबू पाया जा सका। तीसरी मंजिल में गत्ते के डिब्बों में अभी भी आग सुलग रही है। आग से कंपनी में तैयार माल, कच्चा माल और मशीनरी जल गई।
विज्ञापन
उधर, लीडिंग फायरमैन मस्तराम ने बताया कि यहां पर दवा कंपनी के साथ ही फॉयल पेपर प्रिंट करने वाला उद्योग है। पांच घंटे में आग की अधिक लपटों को रोक लिया गया था। लेकिन अभी भी तीसरी मंजिल में आग बीच में सुलग रही है। नालागढ़ और टीवीएस कंपनी की गाड़ियों को वापस भेज दिया है। बद्दी से आए फायर टेंडर और टीम अभी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन