फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire breaks out in factory at una himachal pradesh.

फैक्टरी में भीषण आग से लाखों का सामान राख

Tue, 09 Feb 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजावर(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजावर(ऊना) Updated Tue, 09 Feb 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in factory at una himachal pradesh.

ऊना के पंडोगा में फायर व्रिकस बनाने वाली एक फैकटरी में अचानक भीषण आगजनी में लाखों की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। घटना में कंपनी के अंदर रखी कीमती मशीनरी सहित अन्य सामान भी राख हो गया है। आग इतनी भीषण थी कि सचूना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने को भारी मुशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


आग बुझाने के लिए ऊना अग्रिशमन केंद्र से दो गाडिय़ां मौका पर पहुंची, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। जिसके बाद एक गाड़ी अंब अग्रिशमन केंद्र से बुलाई गई। घटना के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। आग के कारणों का पता नही लगाया जा सका। फिलहाल इसे शार्ट सर्कट ही माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंडोगा स्थित एक उद्योग में सुबह अचानक ही आग भड़क गई। आग की भीषण लपटे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग मौके पर एकत्रित होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन भीषण आग के सामने असफल। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग का दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ऊना दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में उद्योग में रखा सारा सामान, मशीनरी जलकर राख हो गई। घटना में लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका है।


अग्रिशमन केंद्र ऊना के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दो गाडिय़ों को मौका पर भेजा गया और वह स्वयं भी मौका पर पहुंचे और आग को बुझा लिया गया। वहीं एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed