फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire at rohru after short circut.

तूफानी हवाओं के बाद आग से कोहराम, घर बगीचे हुए राख

Fri, 09 Jan 2015 12:53 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
fire at rohru after short circut.

हिमाचल की एक दुर्गम पंचायत रूपी में तूफानी हवाओं के बाद आग ने तांडव मचाया। हवा के कारण एचटी लाइन में भड़की आग से दो मकानों सहित गौशाला और रसोईघर राख हो गया। आग से करीब आधा दर्जन सेब के बगीचों में हजारों सेब के पौधे भी स्वाह हो गए। लाखों के नुकसान की अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। तिरपाल, कंबल और अन्य सामग्री भी बांटी गई है। अचानक तेज हवा के कारण कई मकानों की छतों को नुकसान पहुंचा है। डबलींग में निर्माणाधीन प्राइमरी स्कूल की छत भी उड़ गई है।
विज्ञापन


वीरवार को करीब 11 बजे अचानक तेज हवाएं शुरू हो गईं। हुरवा के साथ लगते नाले के पास एचटी लाइनें आपस में टकरा गईं और इससे आग की चिंगारियां निकलने लगीं। रूपी के छाडींग गांव के यशवंत सिंह नेगी का दो मंजिला भवन सहित एक गौशाला और उनके भाई रवि कुमार नेगी का तीन मंजिला भवन, रसोईघर और गौशाला जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़े सेब के बगीचे

fire at rohru after short circut.

इस क्षेत्र के सुंदर सिंह नेगी, बीरबल नेगी, यशवंत सिंह नेगी और रवि कुमार नेगी, कर्म चंद नेगी तथा बदरू राम नेगी के करीब 1000 सेब के पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। आग को भड़कता देख लोग मौके की तरफ दौड़े, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

दोनों मकान जलकर राख हो चुके थे। तेज हवाओं से हुरवा में दौलत राम नेगी तथा रामदयाल नेगी के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। डबलींग में निर्माणाधीन प्राइमरी स्कूल की छत हवा से उड़ गई।

पंचायत के उपप्रधान बलदेव सिंह और रूपी के पूर्व उपप्रधान रघुदास नेगी ने बताया कि एचटी लाइनों के टकराने से आग भड़की है। इससे भारी नुकसान हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन शुरू

fire at rohru after short circut.

एएसआई श्याम ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है

वहीं, एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा ने कहा कि प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि के साथ तिरपाल, कंबल और अन्य सामग्री बांटी गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

लोगों ने किया एचटी लाइन बिछाने का विरोध

fire at rohru after short circut.

रोहड़ू के खाबल के ग्रामीणों ने गांव में एचटी लाइन बिछाने का विरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक कंपनी बिना पंचायत तथा ग्रामीणों की मंजूरी के बिना लाइन को बिछा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

खाबल निवासी मनोज कुमार, सरदेवन कुमार, संदीप कुमार, पवन, कपिल, कमल, प्रदीप कुमार, जीवन, बलवंत, नरेंद्र, प्रेम पाल ने बताया कि कंपनी गांव में एचटी लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। बिना किसी अनुमति के ग्रामीणों के खेतों के ऊपर से बिजली की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सड़कों के किनारे भी लाइनें बिछाई जा रही है।

कई स्थानों पर बिजली की तारें काफी नीचे है। इससे करंट का खतरा बना हुआ है। एचटी लाइन बिछाने का कार्य बिना किसी सर्वे के किया जा रहा है। बिजली के खंभों को लगाने का कार्य मजदूरों के सहारे छोड़ा हुआ है। एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का ज्ञापन उन्हें मिला है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed