फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR lodged against three for 33 Crore Scam in Talai co-operative society

सहकारी सभा के 33 करोड़ गबन मामले में तीन पर एफआईआर

Tue, 10 Nov 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर मंगल ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, बरठीं (बिलासपुर)
मंगल ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, बरठीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 10 Nov 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three for 33 Crore Scam in Talai co-operative society
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के बिलासपुर जिले में तलाई सहकारी सभा में 33 करोड़ से ज्यादा के गबन मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तलाई थाना में यह एफआईआर सभा के सचिव, सह सचिव और तत्कालीन प्रधान पर दर्ज की गई है।  मार्च 2019 में ऑडिट के दौरान करोड़ों की गड़बड़ी का पता चला था। उसके बाद दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज किया गया था। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। अब कुछ लोग जेल में हैं जबकि कुछ जमानत पर चल रहे हैं। ताजा मामले में तत्कालीन सभा सदस्य महेंद्र सिंह ने विभाग के पास शिकायत की थी। लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। महेंद्र सिंह ने मामला कोर्ट तक पहुंचाया, जिसके बाद सभा सचिव राजेश कुमार, सह सचिव ओंकार चंद व तत्कालीन सभा के प्रधान देवराज के खिलाफ धारा 420, 406, 468, 471 व 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सभा सचिव व सह सचिव ने सहकारी सभा दाभला से गलत तरीके से 5 करोड़ रुपये की राशि ले ली थी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सचिव सहित समस्त कमेटी के खिलाफ मामला चल रहा है। 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली तलाई सहकारी सभा के सचिव की 15 जुलाई 2019 को गिरफ्तारी की गई थी और 10 सितंबर को सभा के सभी सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी की जा रही है, जिन्होंने 90 फीसदी रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। इस गबन के कारण सभा के लगभग 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं। सभा के कारिंदों ने जाली हस्ताक्षर व झूठे दस्तावेज बनाकर ग्रामीणों को धोखा देकर करोड़ों रुपये का गबन किया है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि तफ्तीश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed