फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fine arts paper out of syllabus.

खाली आंसर शीट देकर परीक्षा से उठ गए छात्र

Sat, 05 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 05 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
fine arts paper out of syllabus.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की रूसा प्रणाली के तहत चल रही परीक्षाओं में शनिवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। फाइन आर्ट के पांचवें सेमेस्टर की आयोजित एप्लाइड आर्ट की परीक्षा में पूरा प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस डालने का विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विवि की इस लापरवाही के चलते एप्लाइड आर्ट के छात्रों को खाली आंसर शीट ही देनी पड़ी है। इतना ही नहीं परीक्षा हॉल में आधा समय बिताना भी परीक्षार्थियों के लिए आफत बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के आर्ट्स ब्लॉक में फाइन आर्ट के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होते ही प्रश्नपत्र देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन


परीक्षार्थी आधे घंटे बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। उधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला की एप्लाइड आर्ट प्राध्यापिका शर्मिला शर्मा ने बताया कि उन्हें छात्रों ने बताया है कि पेपर आउट ऑफ सलेबस है।  फिर भी एक बार प्रश्न पत्र को वह स्वयं देखेंगी और उसके बाद परीक्षार्थियों की समस्या को प्राचार्य के माध्यम से विवि प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed