फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   financial aid to ex servicemen families by Kendriya Sainik Board

हिमाचल में पूर्व सैनिकों के 4588 बच्चों की आर्थिक सहायता लटकी

Sun, 19 Jan 2020 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jan 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
financial aid to ex servicemen families by Kendriya Sainik Board
सांकेतिक तस्वीर

सूबे में पूर्व सैनिकों के 4588 बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता लटक गई है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड की तरफ से पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए हर माह एक हजार रुपये के हिसाब से एकमुश्त साल बाद 12 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड 27 अक्तूबर 2017 के बाद आवेदन करने वालों को करीब सवा दो साल बाद भी इस राशि की अदायगी नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने वर्ष 2018-19 के 2400 और 2019-20 के 2188 बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता नहीं दी है। इसके लिए अगर पूर्व सैनिक विभाग से संपर्क कर रहे हैं तो उन्हें फंड की कमी होने का जवाब मिल रहा है। 
विज्ञापन

इसके अलावा बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी सूबे में 768 लाभार्थियों की लटकी है। इसके तहत 19 मई 2018 के बाद आवेदन करने वालों को यह राशि नहीं मिल पाई है। वर्ष 2018-19 के 438 और वर्ष 2019-20 के अभी तक 330 लाभार्थी वंचित हैं। पेन्यूरी ग्रांट 19 जून 2018 के बाद लाभार्थियों को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत वर्ष 2018-19 के 79 और 2019-20 के अभी तक 12 लाभार्थी आर्थिक सहायता से वंचित हैं। बता दें कि इस बारे में कुछ पात्र पूर्व सैनिक व आश्रित जनमंच कार्यक्रम में भी शिकायत कर चुके हैं। उधर, निदेशक सैनिक कल्याण विभाग एवं उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड से ही समस्या का समाधान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed