डलहौजी में गूंजेगा लाइट लाइट, कैमरा और एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया के लोग पर्यटन नगरी डलहौजी और किहार सेक्टर की वादियों से रूबरू होंगे। लोधी इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले सेना पर आधारित फिल्म की शूटिंग मार्च में होगी। डलहौजी और किहार सेक्टर के क्षेत्रों में होने वाली फिल्म की शूटिंग से क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेंगे।
पर्यटन नगरी डलहौजी, किहार सेक्टर के क्षेत्रों की मनमोहक वादियों में जल्द लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई देगी। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद इन वादियों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। अब फिल्म निर्देशकों ने यहां डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
हाल ही में हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई
हाल ही में डलहौजी, बनीखेत, डैनकुंड इत्यादि में हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई है। मार्च में किहार सेक्टर के सलूणी, किहार, भांदल, संघणी, लंगेरा, डलहौजी, बनीखेत, लक्कड़मंडी में सेना के जवानों पर आधारित फिल्म की शूटिंग होगी।
इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलने की संभावना है। फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्देशक, लेखक ने लोकेशन पहले ही देख ली है। सुजाद इकबाल खान अब तक मानसून, मुरारी द मैड जेंटलमैन, माय फादर इकबाल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
निर्देशक सुजाद इकबाल खान और सागर झा ने बताया कि होली के बाद फिल्म की शूटिंग डलहौजी से शुरू होगी। इसके बाद घाटी में करीब 45 दिन तक शूटिंग चलेगी। शूटिंग के लिए लोकेशन का चयन पहले ही किया जा चुका है।