{"_id":"61825c8854dac90c702c4ba2","slug":"fight-between-tourists-and-paragliding-operators-in-kullu-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में पर्यटकों और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में पर्यटकों और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Wed, 03 Nov 2021 05:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:14 PM IST
सार
कुल्लू की एक पैराग्लाइडिंग साइट में पर्यटकों और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पर्यटकों ने ऑपरेटर पर फटे हुए पैराग्लाइडर में पैराग्लाइडिंग करवाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई है ।
विज्ञापन
पर्यटकों और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश-विदेश के सैलानी कुल्लू-मनाली में साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाने के लिए आ रहे हैं। लेकिन कुल्लू की एक पैराग्लाइडिंग साइट में पर्यटकों और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पर्यटकों ने ऑपरेटर पर फटे हुए पैराग्लाइडर में पैराग्लाइडिंग करवाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आए हुए पर्यटक फटे हुए पैराग्लाइडर में पैराग्लाइडिंग करवाने पर ऑपरेटर के साथ उलझ पड़े। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि एक पर्यटक लड़की ऑपरेटर से बात करने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
इसके बाद एक पर्यटक कहता है कि पैराग्लाइडर की सीट फटी हुई है। लेकिन इसे आप लोगों ने चेक नहीं किया। पर्यटक पैसा वापस मांगने लगे। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। हालांकि इस मारपीट का वहां पर खड़े शख्स ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर अभी तक पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने वायरल हुए वीडियो का अध्ययन किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन