{"_id":"62f61bce4c148e76544c4cb3","slug":"fight-between-sanwara-toll-plaza-employees-and-truck-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: टोल कर्मियों से मारपीट, ट्रक चालकों ने चलाई तलवार और रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: टोल कर्मियों से मारपीट, ट्रक चालकों ने चलाई तलवार और रॉड
Fri, 12 Aug 2022 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:47 PM IST
सार
ट्रक चालक और टोल प्लाजा कर्मी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
टोल प्लाजा में खड़े वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और ट्रक चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह मामला वीरवार देर रात करीब 1:00 बजे का है। इसमें गुस्साए चालकों ने ट्रक से तलवार निकाल ली और टोल प्लाजा कर्मी पर वार कर दिया। इससे कर्मी घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालकों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। उन्होंने नारेबाजी के साथ टोल पर बने पांच बूथ के शीशे और कंप्यूटर तोड़ दिए। इस बीच टोल प्लाजा पर करीब एक घंटा आवाजाही ठप रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। इसमें पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच के पहले टोल प्लाजा पर वीरवार देर रात करीब 1:00 बजे ट्रक चालक और टोल प्लाजा कर्मी के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पहले टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ड्राइवर को पीटा। इसके बाद अन्य ड्राइवरों ने टोल प्लाजा के आगे ट्रक खड़े कर दिए और टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टोल कर्मियों ने बीचबचाव किया लेकिन ट्रक चालकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दो ट्रक चालकों ने तलवार और रॉड निकाल कर कर्मचारियों को मारना शुरू कर दिया।
तलवार से एक टोल कर्मी के सिर पर भी वार कर दिया। इससे पहले भी कई बार यहां पर झड़प और बहस के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।