{"_id":"5778a2a24f1c1b6e697f99c3","slug":"fight-between-pcb-chairman-and-bjp-mla-over-phc-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी के उद्घाटन पर भिड़े कुलदीप और विक्रम जरियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी के उद्घाटन पर भिड़े कुलदीप और विक्रम जरियाल
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और भटियात के भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगढार पीएचसी के उद्घाटन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और भटियात के भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हो गई। पठानिया सरकार की ओर से अधिकृत किए जाने पर पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जरियाल और उनके समर्थक इस बात से नाराज थे कि उद्घाटन का अधिकार विधायक का बनता है।
विज्ञापन
विभाग ने न तो विधायक को उद्घाटन के लिए बुलाया, न ही समारोह में आमंत्रित किया। दोनों पक्षों में धक्कामुक्की के बीच कुलदीप पठानिया के हाथ की उंगली में चोट आई है। समारोह के बाद कुलदीप पठानिया ने पुलिस में विधायक विक्रम जरियाल और उनके समर्थकों के खिलाफ बेवजह रास्ता रोकने, गालीगलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट के चलते चोट पहुंचने की शिकायत की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने भी पुलिस में शिकायत करवाई है कि पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्कामुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में पुलिस ने विक्रम जरियाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जरियाल और उनके समर्थकों ने पुलिस चौकी बनीखेत में भी नारेबाजी की। थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम, स्वास्थ्य मंत्री ने किया था अधिकृत: पठानिया
पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सिंह और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने उन्हें पीएचसी के नए भवन का उद्घाटन करने को अधिकृत किया था। इस पर वह बगढार पहुंचे थे। यहां पहले से मौजूद विधायक विक्रम जरियाल, भाजपा मंडल भटियात के अध्यक्ष संतोष शर्मा और समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें चोट पहुंची।