फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fifty percent spectators allowed for india sri lanka t20 match in dharamshala

क्रिकेट: धर्मशाला में 50 फीसदी क्षमता के साथ भारत श्रीलंका के बीच टी-20 मैच देख सकेंगे दर्शक

Thu, 17 Feb 2022 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Feb 2022 08:03 PM IST
सार

धर्मशाला स्टेडियम में बेशक बीसीसीआई ने 50 प्रतिशत दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दे दी है, लेकिन बीसीसीआई और एचपीसीए को स्वास्थ्य विभाग की कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।

विज्ञापन
fifty percent spectators allowed for india sri lanka t20 match in dharamshala
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 20 फरवरी को अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच के लिए बीसीसीआई ने 50 फीसदी क्षमता के साथ दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी है। इसके साथ धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच दो टी-20 मैचों में भी 50 फीसदी क्षमता के साथ दर्शकों को प्रवेश देने की सूचना बीसीसीआई से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसासिएशन (एचपीसीए) को मिल गई है। इस पर एचपीसीए एक या दो दिन में बैठक कर पूरी स्थिति स्पष्ट करेगी। बैठक में फैसला लिया जाएगा कि मैच के लिए टिकटों की बिक्री होगी या दर्शकों को पास जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के आखिरी टी-20 मैच की तर्ज पर धर्मशाला में भी एचपीसीए के सदस्यों और उनके परिवारों को पास जारी किए जाएंगे। वहीं अब दर्शकों की एंट्री की सूचना मिलने के बाद एचपीसीए ने इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द सभी स्टैंडों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। 22000 की क्षमता वाले धर्मशाला स्टेडियम में करीब 11000 दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। इसमें कॉरपरेट बॉक्स, वीआईपी बॉक्स, क्लब लॉज सहित कुल 14 स्टैंड हैं।
विज्ञापन


कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
धर्मशाला स्टेडियम में बेशक बीसीसीआई ने 50 प्रतिशत दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दे दी है, लेकिन बीसीसीआई और एचपीसीए को स्वास्थ्य विभाग की कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। दर्शकों को कैसे प्रवेश देंगे, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बैठक में फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 प्रतिशत क्षमता के साथ दर्शकों को दी अनुमति : सुमित
एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में दो टी-20 क्रिकेट मैचों के लिए बीसीसीआई ने 50 फीसदी क्षमता के साथ दर्शकों के लिए प्रवेश की अनुमति दी है। एचपीसीए को सूचना मिल गई है। पहले ये दोनों मैच बिना दर्शकों के होने थे। एचपीसीए की विशेष बैठक में टिकट बिक्री और पास जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed