{"_id":"5cd43288bdec2207532a54a5","slug":"fierce-road-accident-in-hoshiyarpur-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई पिकअप, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई पिकअप, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, 13 घायल
Thu, 09 May 2019 10:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पेड़ से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए। हादसा शाम करीब पांच बजे भंगी चो किनारे बने होशियारपुर-ऊना रिंग रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास हुआ।
विज्ञापन
मृतकों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक और घायल पंजाब के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गांव उस्मान शहीद (दसूहा) से वीरवार सुबह महिंद्रा पिकअप (पीबी 07 एए -3876) से श्रद्धालु पीरनिगाह गए थे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में एक ही परिवार के 11 सदस्य भी थे। बाकी अन्य गांव और आसपास के थे। शाम को लौटते समय करीब 4:45 बजे रिक्शा को बचाने की कोशिश में चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार 23 में से दो बच्चों और 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 13 गंभीर रूप में जख्मी हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। कई लोगों की हालत नाजुक है।