फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fee irregularities in private schools.

समारोह के नाम पर अभिभावकों से की वसूली

Wed, 26 Nov 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Wed, 26 Nov 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
fee irregularities in private schools.

क्षेत्र के अधिकतर निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आधे मापदंड भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इन स्कूलों में छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं अधूरी है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मानकों की जांच के नाम पर मात्र कागजों में औपचारिकताएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में प्रशासन की ओर से आयोजित निजी स्कूलों की बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है। अभिभावकों ने बैठक में निजी स्कूलों पर मनमानी के आरोप भी लगाए हैं। बैठक एसडीएम यशपाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे शुरू हुई।
विज्ञापन


बैठक निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावकों की ओर से लगाए गए आरोपों के सिलसिले में रखी गई थी। इस दौरान अभिभावक गोवर्धन चौहान ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाए कि निजी स्कूल वार्षिक समारोह के नाम पर बिना किसी रसीद के अभिभावकों से भारी भरकम धन एकत्र करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों की छह-छह मंजिला इमारतें कैसे बनी हैं, अभिभावकों ने इसकी जांच की मांग भी उठाई है। स्कूलों में शिक्षा की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी अभिभावकों ने जांच करवाने के लिए आवाज उठाई। साथ ही तीन दिन पूर्व ग्लोरी पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई व तीसरी मंजिल से कूदने का मामला भी बैठक में रखा गया।

तमाम सवालों को सुनने के बाद खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी जेके मांटा ने जवाब दिया कि क्षेत्र के निजी स्कूल शिक्षा के तय मानकों को पूरा नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed