एचपीयू से अब डॉक्टरी की पढ़ाई भी होगी महंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से डाक्टरी की पढ़ाई भी महंगी हो गई है। विवि से संबद्ध मेडिकल, डेंटल और आयुर्वेदिक कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे छात्रों पर फीस बढ़ोतरी की मार पड़ने लगी है।
फीस में की गई चार से छह गुना बढ़ोतरी से छात्रों की जेब ढीली होना तय है। पहले जो फीस एक हजार थी, उसे अब चार से छह हजार कर दिया है। ऐसे में छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, एमडी, एमएस एमडीएस और एमडी एमएस आयुर्वेद की डिग्री महंगी हो गई है। महंगी पढ़ाई, महंगी किताबों और कोर्स की भारी-भरकम फीस के साथ छात्रों को परीक्षा देने के लिए हजारों की फीस चुकानी होगी।
ये रहेगी नई फीस
विश्वविद्यालय बढ़ाई गई फीस दरों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर चुका है। छात्रों की संख्या कम होने के कारण हालांकि इन कॉलेजों में इसका सीधा विरोध नहीं हो रहा, मगर छात्रों और उनके अभिभावकों की जेब ढीली होना तय है। री-अपीयर परीक्षा की फीस को अधिकतर कोर्सों में एक हजार ही रखा गया है।
कोर्स फीस पहले नई बढ़ाई दरें (रुपये में)
रेग्यूलर/प्राइवेट--------------------------रेग्यूलर/प्राइवेट
एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय-- 1000------------5000/1000 पीपी
एमबीबीएस फाइनल---------1000-------------6000/1000 पीपी
बीडीएस----------------------1000-----------4000/1000 पीपी
एमडी/एमएस/एमडीएस-----1000------------6000/1000 पीपी
एमडी/एमएस (आयुर्वेद)----1000------------6000/1000 पीपी
बीएएमएस प्रथम द्वितीय
बीएचएमएस--------------800/1000-------4000/1000 पीपी
बीएएमएस तृतीय----------1000------------4000/1000 पीपी