फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FCI South India director RD Nzim

एफसीआई साउथ इंडिया के निदेशक आरडी नजीम

Sat, 06 Sep 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Sep 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
FCI South India director RD Nzim

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1995 बैच के आरडी नजीम डेपुटेशन पर चेन्नई जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) दक्षिण भारत के निदेशक पद पर तैनात किया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से रिलीव करते ही नजीम चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के कई आईएएस अफसरों ने डेपुटेशन पर जाने के लिए आवेदन किया था।

इनमें प्रधान सचिव तरुण श्रीधर, संजय मूर्ति, उपमा चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी सहित अन्य कई आईएएस अफसर शामिल थे।

लेकिन, प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें केंद्र भेजने से मना कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केवल शहरी विकास सचिव और निदेशक ऊर्जा आरडी नजीम को ही डेपुटेशन पर जाने के लिए अनुमति दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी आईएएस के आवेदन पर विचार नहीं किया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नजीम को डेपुटेशन पर जाने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल काडर के कई अफसर पहले से ही केंद्र में तैनात हैं, जोकि वापस नहीं आ रहे हैं। ऐसे में किसी अन्य को डेपुटेशन पर भेजना फिलहाल सरकार के लिए संभव नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed