फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Father Died during the wedding of daughter

लाडली की विदाई नहीं देख पाया पिता, मंडप पर देख तोड़ा दम

Thu, 16 Feb 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर) Updated Thu, 16 Feb 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
Father Died during the wedding of daughter

हिमाचल के सिरमौर जिले के अजीवाला गांव में एक विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। बड़े अरमान के साथ पिता ने बेटी की शादी के सपने संजोए थे। वह घड़ी भी आई लेकिन पिता बेटी को विदा नहीं कर पाया।

विज्ञापन


इससे पहले कि विदाई की रस्म अदा की जाती, पिता की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी अनुसार उपमंडल पांवटा के गांव अजीवाला के नंद किशोर की बेटी की आज शादी थी। 
विज्ञापन


पिता ने हैसियत से बढ़कर बेटी की शादी की तैयारी की। बैंड बाजे के साथ बेटी की बारात भी घर पहुंची। शादी का मंडप सजा। शादी की पूरी तैयारी की जा रही थी लेकिन घराती और बाराती की मिलनी के 15 मिनट बाद ही पिता नंद किशोर को दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उसे पांवटा अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घर तक मौत की सूचना नहीं दी

Father Died during the wedding of daughter

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घर तक मौत की सूचना नहीं पहुंचने दी। यही बताया गया कि उसे रेफर किया गया है। देहरादून ले जाया जा रहा है। दोपहर बाद जब बेटी की विदाई हुई और बारात वापस लौटी तो उसका शव घर लाया गया। पिता ने जमाई राजा सहित

बारातियों का स्वागत-सत्कार तो किया लेकिन बेटी की विदाई में शरीक नहीं हो पाए। कुडियां पंचायत प्रधान श्रवण सिंह ने बताया कि मंडप में शादी की रस्म शुरू ही हुई थी कि नंद किशोर को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उसे पांवटा ले जाया गया था, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed