{"_id":"65cb52195bb920caf70ef8d8","slug":"father-and-son-who-went-to-fishing-in-giri-khadd-died-due-to-electric-shock-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मछली पकड़ने गिरि खड्ड में गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मछली पकड़ने गिरि खड्ड में गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत
Tue, 13 Feb 2024 10:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:56 PM IST
सार
शिमला जिले के उपमंडल कोटखाई के अंतर्गत ने गिरि खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की करंट से मौत मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल कोटखाई के अंतर्गत ने गिरि खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिता व पुत्र नेपाली मूल के हैं। सोमवार देर रात दोनों मछली पकड़ने के लिए गिरि खड्ड में उतरे थे। मछली मारने के लिए समीप में बिजली के खंबे से तार जोड़कर खड्ड में पानी के बीच डाली। लेकिन इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गिरि खड्ड में पानी के बीच शवों को तैरता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों की पहचान गोरख बहादुर थापा(58) पुत्र बलबहादुर और भीम बहादुर थापा(32) पुत्र गोरख बहादुर के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन