फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fathar And Son Pass Himachal Police Training Together.

गजब! हिमाचल पुलिस में एकसाथ भर्ती हुए बाप-बेटा, साथ ली ट्रेनिंग

Fri, 29 Jul 2016 06:35 PM IST
विनोद शर्मा/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
विनोद शर्मा/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Updated Fri, 29 Jul 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
Fathar And Son Pass Himachal Police Training Together.
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में दीक्षांत समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी डीजीपी संजय कुमार ने ली। - फोटो : अमर उजाला

इसे काबिलियत कहें या फिर संयोग कि पिता, पुत्र और दो सगे भाइयों ने एकसाथ वीरवार को हिमाचल पुलिस विभाग में सेवाएं देने के लिए प्रवेश किया। एकसाथ पीटीसी डरोह में 9 महीनों का प्रशिक्षण प्राप्त कर पिता और पुत्र पासआउट भी हुए।

विज्ञापन


मूलरूप से शिमला के रहने वाले दो सगे भाई नीरज कुमार और धीरज कुमार एकसाथ ही पुलिस में भर्ती हुए। दोनों ने पीटीसी में 15वें आरक्षी बैच में ट्रेनिंग पूरी करके पुलिस विभाग में प्रवेश किया। बड़ा भाई नीरज बीए पास है तो धीरज ने जमा दो के बाद ही नौकरी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


दोनों प्रथम बीएन जुन्गा शिमला में कल अपनी ज्वाइनिंग देंगे। दूसरी ओर पिता और पुत्र ने भी एकसाथ अपना 9 माह का प्रशिक्षण पीटीसी में एकसाथ पूरा किया। पिता भारतीय सेना से पूर्व सैनिक हैं और दोबारा पुलिस में भर्ती हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे को मिले पांच डीएसपी और 691 जवान

Fathar And Son Pass Himachal Police Training Together.

हिमाचल पुलिस को वीरवार को पांच नए डीएसपी, एक एसआई और 691 पुलिस आरक्षी मिल गए। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में दीक्षांत समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी डीजीपी संजय कुमार ने ली।

प्रशिक्षण केंद्र के आईजी जीडी भार्गव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 691 पुलिस प्रशिक्षुओं में से 149 महिला प्रशिक्षु भी पासआउट हुई हैं।  डीजीपी ने कहा कि पीटीसी डरोह प्रशिक्षण केंद्र के हर लिहाज से बेहतरीन सेवाएं दे रहा है।

संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश में स्थापित छह इंडियन रिजर्व बटालियनों में तैनात पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं प्रदेश में ही नहीं बल्कि प्रदेश से बाहर भी ली जा सकती हैं।

इन पुलिस जवानों का प्रशिक्षण प्रदेश के लिहाज से नहीं बल्कि भारत वर्ष की पैरा फोर्सेज और अन्य राज्यों की पुलिस ट्रेनिंग को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। बीपीआरएंडडी नई दिल्ली के दिशा-निर्देश से यह प्रशिक्षण करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed