फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fatehpur and Mandi by election latest news of himachal pradesh

हिमाचल: मंडी उपचुनाव के लिए महेंद्र, फतेहपुर में सत्ती ने की मोर्चाबंदी

Fri, 11 Jun 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 10:49 AM IST
सार

उपचुनाव और अगले आम चुनाव को लक्षित करके ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिन में कई नियुक्तियां की हैं। आने वाले दिनों में तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में और नेताओं को भी जिम्मेदारियां दी जानी हैं। 

विज्ञापन
Fatehpur and Mandi by election latest news of himachal pradesh
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के कुछ शांत होेते ही फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा और मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा ने मार्चाबंदी शुरू कर दी है। पार्टी ने उपचुनाव प्रबंधन के लिए दिग्गज नेताओं को उतार दिया है। फतेहपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तो मंडी में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को कमान सौंपी है। जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव के चुनाव प्रभारी के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा कर रहे हैं।

विज्ञापन


उपचुनाव और अगले आम चुनाव को लक्षित करके ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिन में कई नियुक्तियां की हैं। आने वाले दिनों में तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में और नेताओं को भी जिम्मेदारियां दी जानी हैं। इस बारे में भी अन्य दिग्गज नेताओं के बारे में चर्चा चल रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चाबंदी कर ली है। उपचुनाव में जीत निश्चित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2022 में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed