फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fatal accident in power project near kaza three engineers died.

बिजली बोर्ड के प्रोजेक्ट का वाल्व फटा, तीन इंजीनियरों की मौत

Mon, 15 Jun 2015 09:15 AM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
fatal accident in power project near kaza three engineers died.

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में बिजली बोर्ड के रोंग- टोंग प्रोजेक्ट में एक हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। कई महीनों से बंद इस प्रोजेक्ट की मरम्मत के दौरान सेल्यूस वाल्व फटने से अचानक आए पानी के तेज बहाव में तीन इंजीनियर पावर हाउस में ही डूब गए। इनमें बिजली बोर्ड के दो एसडीओ और नोएडा की कंपनी का एक इंजीनियर शामिल है।

विज्ञापन


शाम करीब आठ बजे हुए इस हादसे के दौरान 15 कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बिजली बोर्ड के इंजीनियर करीब छह महीने से बंद पड़े रोंग टोंग प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए पावर हाउस में मरम्मत कार्य कर रहे थे। शाम करीब आठ बजे पावर हाउस का सेल्यूस वाल्व फट गया।

विज्ञापन

15 कर्मचारी बाल-बाल बचे

fatal accident in power project near kaza three engineers died.

वाल्‍व के फटते ही पूरा पावर हाउस में अचानक पानी से भर गया। तेज बहाव से आए इस पानी में तीनों इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी काजा भेजा गया। हादसे में बिजली बोर्ड के एसडीओ सुंदरनगर संजय कुमार (37), एसडीओ भावानगर विजय कुमार (25) और मरम्मत कार्य में लगी नोयडा की कंपनी के इंजीनियर सानिश (28) की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रंगरीक और काजा के ग्रामीणों ने अन्य कर्मचारियों को जैसे-तैसे वहां से निकाला। रोंग टोंग प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर बीएम सूद और एक्सईएन बीएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। एडीसी काजा सुनील चौहान ने बताया कि हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई है। वाल्‍व फटने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के समय 15 कर्मचारी भी पावर हाउस में थे। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed