फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fashion designing student death case and illegal liquor factory in Hamirpur

अवैध शराब की फैक्ट्री: हमीरपुर में फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षु की मौत का मामला फिर चर्चा में

Mon, 24 Jan 2022 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jan 2022 12:17 PM IST
सार

युवती हमीरपुर के एक निजी संस्थान में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। 2 जुलाई 2018 को भवन से कुछ दूरी पर गांव गरने का गलू जंगल में पेड़ से लटकी हुई युवती की लाश मामले में पुलिस ने हमीरपुर थाना में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
fashion designing student death case and illegal liquor factory in Hamirpur
इस भवन में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला हमीरपुर के गांव पन्याला में आज से चार साल पहले हुई एक फैशन डिजाइनर की मौत का मामला फिर चर्चा में है। जहां यह फैशन डिजाइनर रहती थी, उसी बहुमंजिला भवन में दो दिन पहले एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। युवती की पहचान 21 वर्षीय दीक्षा राणा निवासी गांव सूहीं, 32 मील थाना उपमंडल नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई थी।

विज्ञापन


युवती हमीरपुर के एक निजी संस्थान में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। 2 जुलाई 2018 को भवन से कुछ दूरी पर गांव गरने का गलू जंगल में पेड़ से लटकी हुई युवती की लाश मामले में पुलिस ने हमीरपुर थाना में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


अब इस भवन का मालिक प्रवीण कुमार ठाकुर एसआईटी की हिरासत में है। प्रवीण ग्राम पंचायत देई का नौण में पिछले पांच साल तक उपप्रधान भी रहा है। इस बार उसके पिता ने उपप्रधान का चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हार गया। अब शुक्रवार को एसआईटी ने इसी भवन से शराब की 518 पेटियां और शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्पिरिट, हाइड्रोमीटर, थर्मामीटर, होलोग्राम, खाली बोतलें और बाटलिंग प्लांट में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पिता के भवन में हुआ था धमाका
जिस बहुमंजिला भवन में अवैध शराब फैक्ट्री चल रही थी, उसके मालिक प्रवीण ठाकुर को भी जहरीली शराब के मामले में आरोपी बनाया गया है। प्रवीण ठाकुर के पिता के भवन में भी बीते साल एक विस्फोट हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि घर के दरवाजे, खिड़कियां और दुकान का शटर टूट कर बाहर गिर गए थे।


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग इकट्ठे हुए थे। लेकिन आज दिन तक पता नहीं चल पाया कि यह धमाका किस कारण हुआ था। घर के भीतर ऐसा क्या था, जिससे धमाका हुआ। लेकिन अवैध शराब का मामला उजागर होने पर अब उस धमाके की भी चर्चा होने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed