{"_id":"5be02ff1bdec2269602c55d3","slug":"farming-of-cannabis-to-be-legalized-in-the-state-maheshwar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में वैध की जाए भांग की खेती : महेश्वर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में वैध की जाए भांग की खेती : महेश्वर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कुल्लू
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में भांग की खेती को वैद्यता देने की कुल्लू सदर के पूर्व विधायक सिंह ने पैरवी की है। महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक खुला पत्र भी लिखा है। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि हिमाचल में भांग की खेती को वैद्यता दी जाए।
विज्ञापन
इससे ऊंचे पहाड़ों में बसने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बेरोजगार युवकों को भी स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के लगभग 15 देशों में कनाडा, यूएसए, जर्मनी, इस्रायल, ऑस्ट्रेलिया आदि ने भांग की खेती को वैद्यता दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीएम ने भी मेडिकल केनाबिस खेती पर प्रतिबंध हटाने की बात कही है। उत्तराखंड भी इस दिशा में कार्य कर रहा है। हिमाचल सरकार भी इस मसले पर विचार करे। उन्होंने कहा कि भांग के तने से जो रेशा निकलता है, वह हवाई जहाज की बॉडी बनाने में सबसे उत्तम रहै।
विज्ञापन
इस रेशे से लोकल कई उत्पाद बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा कैंसर, एचआईवी, ग्लूकोमा आदि जीवनरक्षक दवाइयां मेडिकल केनाबिस से तैयार की जा रही हैं। यह सब वैज्ञानिकों के अध्ययन से साबित हो चुका है। कहा कि जब वे लोकसभा में थे तो भी इस मसले को उठाया था।
महेश्वर सिंह ने कहा कि वे इस बात के पक्षधर हैं कि इस प्रकार के उत्पादनों का सदुपयोग होना चाहिए। जो दुरुपयोग करता है, उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।