फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers movement Three passenger trains in Una canceled for four days, passengers troubled at railway station

किसान आंदोलन: ऊना में तीन पैसेंजर ट्रेनें चार दिन से रद्द, रेलवे स्टेशन पर परेशान हुए यात्री

Tue, 23 Apr 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 05:32 PM IST
सार

ऊना जिले में तीन पैसेंजर ट्रेनें अभी रद्द रहेंगी।  सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को ऊना-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने के कारण झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Farmers movement Three passenger trains in Una canceled for four days, passengers troubled at railway station
ऊना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तीन पैसेंजर ट्रेनें अभी रद्द रहेंगी। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को ऊना-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने के कारण झेलनी पड़ रही है। जबकि अंबाला व चंडीगढ़ जाने वाले यात्री भी दुविधा में हैं। मंगलवार को लगातार चौथे दिन तीनों ट्रेनें रद्द रहीं। परिणामस्वरूप यात्री रेलवे स्टेशन ऊना पर इन ट्रेनों के संबंध में पता करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, अंबाला व चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों के पास अन्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का विकल्प है।

विज्ञापन

विज्ञापन


लेकिन इसमें यात्रियों को थोड़ा महंगा किराया और समय की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस सब के बीच यात्री इन पैसेंजर ट्रेनों के चलने की आस लेकर प्रतिदिन रेलवे स्टेशन ऊना पहुंच रहे हैं। यात्रियों में मंगल सिंह, नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने बीते कुछ दिन से पैसेंजर ट्रेनें रद्द हैं। सबसे बड़ी समस्या हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। ट्रेन का लाभ नहीं मिलने से यात्रियों को बस यात्रा या फिर निजी वाहनों से तीर्थ स्थल का रुख का करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अंबाला स्टेशन पर भी चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने से कुछ ऐसी ही समस्याओं से झेलना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को इन ट्रेनों के संचालन को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं आया है। दिल्ली एवं पंजाब के आसपास किसान आंदोलन के रुख पर इन ट्रेनों का संचालन निर्भर करेगा। अगर इस आंदोलन से थोड़ी राहत मिलती है तो ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से होगा।

अभी पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना है। मंगलवार शाम तक कोई अपडेट इन ट्रेनों के संचालन के संबंध में नहीं आया।-रोदाश सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed