फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   farmers movement came to end in himachal and punjab

हिमाचल और पंजाब में किसान आंदोलन खत्म

Thu, 07 Jun 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 07 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
farmers movement came to end in himachal and punjab

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में किसान आंदोलन को विराम दे दिया गया है। इसी के साथ अब हिमाचल के लिए सब्जियों, दूध और दही आदि की आपूर्ति सुचारु रूप से होगी। 

विज्ञापन


फल, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन और अन्य पांच संगठनों ने इसे पंजाब और हिमाचल में खत्म करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


चौहान खुद बुधवार को चंडीगढ़ में हुई किसान यूनियनों की बैठक में भाग लेने गए। भारतीय किसान यूनियन के पंजाब के अध्यक्ष बलवीर सिंह राज्यवाल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में प्रोग्रेसिव पंजाब डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

farmers movement came to end in himachal and punjab

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी को परेशान करने के लिए नहीं था। यह किसानों की अहमियत समझाने के लिए था। जब यह लगा कि इससे आम जनता को परेशानी हो रही है तो छठे दिन ही इसे स्थगित करने का निर्णय ले लिया गया। 

पंजाब और हिमाचल में इसे पूरी तरह से स्थगित किया गया है। बाकी जगहों पर यह अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों की संपूर्ण ऋण माफी करने और किसानों की न्यूनतम आमदनी को निर्धारित करने जैसे मुद्दों पर किसान लामबंद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed