फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake IG turned out to be drug dealer, suspected of money laundering, Revealed in SIT investigation

एसआईटी की जांच में खुलासा: फर्जी आईजी निकला दवा कारोबारी, मनी लॉन्ड्रिंग का भी शक

Wed, 09 Feb 2022 11:09 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Feb 2022 11:09 AM IST
सार

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच में  खुलासा हुआ है कि फर्जी आईजी बनकर कारोबारियों से 1.49 करोड़ रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी दवा कारोबारी है।  डीजीपी संजय कुंडू ने इस मामले की पड़ताल के लिए पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम रोहित मालपानी की अध्यक्षता में खास अफसरों की एसआईटी बनाई है।

विज्ञापन
Fake IG turned out to be drug dealer, suspected of money laundering, Revealed in SIT investigation
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 फर्जी आईजी बनकर कारोबारियों से 1.49 करोड़ रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी दवा कारोबारी निकला। उसकी पंचकूला में फार्मा यूनिट है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच में यह खुलासा हुआ है। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले आरोपी विनय अग्रवाल का एक साल में 4 करोड़ रुपये का टर्न ओवर है। फर्जी आईजी के साथी राजीव सेठी से भी एसआईटी ने लंबी पूछताछ की है। इस दौरान पुलिस को कई सबूत मिले हैं। सेठी आरोपी अग्रवाल का दोस्त बताया जा रहा है। इसने ही कालाअंब में फर्जी आईजी को उद्योगपति जगवीर से मिलाया था। जांच एजेंसी इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल को भी देख रही है। अगर तथ्य सामने आते हैं तो यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी जा सकता है। 

विज्ञापन


 एसआईटी यह भी देख रही है कि उद्योगपतियों ने जो आरोप लगाए हैं, वे कितने सही हैं? इसे लेकर भी सीआईडी की एक टीम हरिद्वार, पंचकूला, कालाअंब, बद्दी में दबिश दे रही है। एसआईटी के पास आरोपी की संपत्तियों का ब्योरा आ गया है। अब फोन डिटेल की भी जांच की जा रही है। डीजीपी संजय कुंडू ने इस मामले की पड़ताल के लिए पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम रोहित मालपानी की अध्यक्षता में खास अफसरों की एसआईटी बनाई है। इसमें एसपी गौरव सिंह, एसपी वीरेंद्र कालिया, एएसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर, डीएसपी सीआईडी क्राइम मुकेश कुमार सहित दो इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई शामिल किया है। 
विज्ञापन


अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहा सेठी
आरोपी विनय अग्रवाल का साथी राजीव सेठी गिरफ्तारी के डर से अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहा है। इसका हरिद्वार में फार्मा यूनिट बताया जा रहा है। कारोबारी जगवीर की कालाअंब में चार फार्मा यूनिट बताई जा रही हैं। आरोपी ने जिन उद्योगपतियों से वसूली की है, उनको भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed