फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Faith: After 18 years of marriage, the family had three sons together; after the fulfillment of their vow, the

आस्था: शादी के 18 साल बाद एकसाथ हुए तीन बेटे, मन्नत पूरी होने पर मां नयना के दरबार पहुंचा परिवार

Mon, 29 Sep 2025 09:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 09:58 AM IST
सार

खन्ना से आए राजेश भांबरी ने बताया कि माता रानी की मन्नत से उन्हें 18 साल बाद एक साथ तीन बेटे हुए। उन्होंने कहा कि मां से केवल एक पुत्र की मुराद मांगी थी, लेकिन माता रानी ने उनकी झोली भरी और तीन पुत्रों की देन दी है।

विज्ञापन
Faith: After 18 years of marriage, the family had three sons together; after the fulfillment of their vow, the
राजेश भांबरी अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

 शारदीय नवरात्र पर सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के दरबार में आए पंजाब के श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने का दावा किया। खन्ना से आए राजेश भांबरी ने बताया कि माता रानी की मन्नत से उन्हें 18 साल बाद एक साथ तीन बेटे हुए। उन्होंने कहा कि मां से केवल एक पुत्र की मुराद मांगी थी, लेकिन माता रानी ने उनकी झोली भरी और तीन पुत्रों की देन दी है। बताया कि तीनों बेटों के नाम ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को माता के दरबार में इन बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ और परिवार ने माता से बच्चों की लंबी आयु की दुआ मांगी। इस अवसर पर महिला श्रद्धालु प्रीति भांबरी ने कहा कि उनके परिवार में पहले एक बेटी थी। उन्होंने माता से मन्नत मांगी थी कि उनका परिवार पुत्र संतान से पूर्ण हो जाए। पूरे परिवार ने माता नयना देवी का आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्र के दौरान इस शक्तिपीठ में देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed