{"_id":"6add053e12f6f33cda0caffe","slug":"panchayat-representatives-in-ghumarwin-learned-about-development-schemes-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-170606-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में पंचायत प्रतिनिधियों ने जानी विकास योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में पंचायत प्रतिनिधियों ने जानी विकास योजनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। 21 से 24 अक्तूबर तक चले इस कार्यक्रम में 65 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्हें पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के संचालन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, पंचायतों की कार्यप्रणाली, मनरेगा और वन अधिकार अधिनियम सहित ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों के बारे में बताया गया।
खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, पंचायत निरीक्षक सुभाष शर्मा और कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के स्रोत व्यक्तियों ने पंचायत प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विकास कार्यों को संचालित करने, सरकारी योजनाओं को लागू करने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।