फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fagli festival begins in Banjar Valley, dance performed wearing masks and grass cloaks

Kullu News: कुल्लू की बंजार घाटी में फागली पर्व शुरू, मुखौटे और घास का चोला पहनकर किया नृत्य, देखें वीडियो

Wed, 14 Feb 2024 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

 मान्यता के अनुसार मढयाले का नृत्य देवता विष्णु नारायण के सम्मान में होता है। इससे पहले मढयाले और देवता विष्णु नारायण का आपस में देव मिलन हुआ। 

विज्ञापन
Fagli festival begins in Banjar Valley, dance performed wearing masks and grass cloaks
कुल्लू की बंजार घाटी में फागली पर्व शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

फाल्गुन संक्रांति से बंजार घाटी में फागली पर्व का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को बंजार के चैहणी, कलवारी आदि गांवों में फागली उत्सव का आगाज हुआ। फागली में मढयाले (विशेष व्यक्ति) का मुखौटा व शरूली घास से बना चोलू पहनकर नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मान्यता के अनुसार  मढयाले का नृत्य देवता विष्णु नारायण के सम्मान में होता है। इससे पहले मढयाले और देवता विष्णु नारायण का आपस में देव मिलन हुआ। मढयाले ने गांव के हर घर में जाकर लोगों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


उत्सव को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है।  देव समाज से जुड़े लोग सत्य देव नेगी, टीसी महंत, अनिल शर्मा, विश्वादेव, टेढी सिंह, राम लाल, कुंज लाल, सेस राम, बालक राम ने कहा कि बुरी शक्तियों को भगाने के लिए अश्लील जुमले भी बोले गए। बंजार के गांव वेहलो, वीणी ,बाहू, देउठा, चेड़ा, फरयाड़ी, शिल्ली, पेखड़ी, चेत्थर, गौशाला में 10 दिनों तक पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed