{"_id":"5d308b0c8ebc3e6c935ced04","slug":"facilities-like-medical-colleges-in-every-district-hospitals-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले के अस्पतालों में मिलेंगी मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले के अस्पतालों में मिलेंगी मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं: परमार
Thu, 18 Jul 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार हर जिले में एक-एक संपूर्ण अस्पताल बनाएगी। इन अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने नहीं आना पड़े।
विज्ञापन
सरकार ने डॉक्टरों के 254 रिक्त पदों को भरा है। इसमें 95 एमडी और 155 एमबीबीएस डॉक्टर शामिल हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों को इन अस्पतालों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भर्तियां लोक सेवा आयोग के माध्यम से की गई है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि संपूर्ण अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें हर विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे।
विज्ञापन
हड्डियों, सर्जर, मेडिसन, आंख जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सर्जन इन अस्पतालों में सेवाएं देंगे। परमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है। नर्सों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है।