साइबर हमलों से बचाएगा फेसबुक 'थ्रेट एक्सचैंज'
एक सामाचार वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के इस नए मंच का नाम थ्रेट एक्सचेंज रखा है। यहां पर शोधकर्ता और पेशेवर एक दूसरे से सीख सकते है और अपने सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए भी एक दूसरे की मदद करेंगे। इस तरह से फेसबुक साइबर अटैक और नुकसान पहुंचाने वाले यूआरएल से सुरक्षा के तरीके निकलेंगे।
फेसबुक के थ्रेट इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक मार्क हैमेल ने अपने ब्लॉग पर इस परियोजना की घोषणा करते हुए लिखा हमारा मकसद है कि थ्रेट एक्सचेंज इस्तेमाल करने वाले संगठन इसे आसानी से साझा करने में सक्षम हो। एक दूसरे की खोजों से सीख सकें। फेसबुक को थ्रेट एक्सचेंज का विचार एक साल पहले आया था।
नामी कंपनियों ने भी बढ़ाया हाथ
फेसबुक की इस पहल के साथ अब तक इंटरनेट के कई जाने पहचाने नाम भी जुड़ गए हैं। इसमें बिटली, ड्रॉप बॉक्स, पिनटेरेस्ट, टंबलर, ट्विटर और याहू शामिल है।
इन सभी ने भी फेसबुक के थ्रेट एक्सचेंज के साथ मिलकर वर्तमान में साइबर अटैक को लेकर आने वाले खतरों से निपटने का फैसला लिया है।
आने वाले महीनों में यह मंच कई और संगठनों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। फेसबुक का नया मंच थ्रेट डेटा एक ढांचा है जो कि साइबर खतरों से जुड़ी सूचनाओं जैसे नुकसानदेह यूआरएल और सुरक्षा के उद्देश्य से विश्लेषण के लिए एकत्र करता है।