{"_id":"5fd78475c64fbf3bbc33f974","slug":"facebook-account-of-himachal-s-it-minister-hacked-hacker-posted-in-support-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के आईटी मंत्री का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, किसानों के समर्थ में हैकर ने किया पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के आईटी मंत्री का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, किसानों के समर्थ में हैकर ने किया पोस्ट
Mon, 14 Dec 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा
हिमाचल की जयराम सरकार के पूर्व कृषि मंत्री व वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा का फैसबुक अकाउंट हैक हो गया। हैकर ने उनके पुराने फेसबुक अकाउंट को हैक कर दिल्ली समेत देशभर में मोदी सरकार के तीन कृषि बिलों विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पोस्ट कर दी। खास बात यह है कि 29 नवंबर को की गई पोस्ट का आईटी मंत्री या उनकी सोशल मीडिया टीम को 15 दिन तक पता ही नहीं चला। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक से ठीक पहले उन्हें जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आनन फानन में आईटी विशेषज्ञों की मदद से अकाउंट को रिकवर कर पोस्ट को हटा दिया।
विज्ञापन
साथ ही फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि वह मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिलों का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। बताया कि फेसबुक पर उनका एक ही पेज आधिकारिक रूप से चल रहा है जिसे भाजपा लाहौल स्पीति के आईटी सेल के संयोजक चलाते हैं। इसके अलावा फेसबुक पर उनका कोई भी पेज या अकाउंट नहीं है। सोमवार शाम को उनकी ओर से आए इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर सत्ता के गलियारों तक में आईटी मंत्री के अकाउंट हैक होने को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन