फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Extension Of Retirement Age Of doctors in Himachal

डॉक्टरों को बड़ा तोहफा देने जा रही है वीरभद्र सरकार

Thu, 01 Oct 2015 08:48 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Extension Of Retirement Age Of doctors in Himachal

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु पांच साल बढ़ाने की तैयारियों में राज्य सरकार जुट गई है। स्वास्थ्य महकमे के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो डॉक्टरों का सेवाकाल 62 साल से बढ़कर 67 साल हो जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में विभागाध्यक्षों की दो साल बाद रोटेशन करने का फैसला भी लिया है।

विज्ञापन


इससे जूनियर डॉक्टरों को भी विभागाध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। अभी विभागाध्यक्ष की रिटायरमेंट का इन्हें इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टरों के सभी वर्गों को राहत देने के लिए राज्य सरकार यूजीसी के नियमों को भी स्टडी कर रही है। संभावित है कि अक्तूबर में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के दोनों मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाले डॉक्टरों की सेवानिवृत्त आयु बढ़ाने का जूनियर डाक्टर विरोध कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों का तर्क है कि इस फैसले के लागू होने से जूनियर डॉक्टरों को विभागाध्यक्ष बनने का मौका नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बोले..

Extension Of Retirement Age Of doctors in Himachal

कई जूनियर डॉक्टर विभागाध्यक्ष बनने की चाह के साथ ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उधर, मेडिकल कालेजों के वरिष्ठ डाक्टर सरकार से सेवानिवृत्त आयु बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं सेमडीकॉट (मेडिकल एवं डेंटल टीचर एसोसिएशन) ने सरकार से इस फैसले को न लेने की मांग की है। ऐसे में सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए विभागाध्यक्षों के पद पर दो साल बाद रोटेशन करने की योजना बनाई है।

इससे अधिकांश डाक्टर विभागाध्यक्ष बन सकेंगे। मेडिकल कालेजों में पढ़ाने वाले डाक्टरों की भी कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर विचार चल रहा है। विभागाध्यक्षों की दो साल बाद रोटेशन करने की भी योजना है। इन फैसलों से सभी डाक्टरों को लाभ होगा। आने वाले दिनों में योजना और अधिक स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed