{"_id":"6784fbba9431f0402f0e0472","slug":"extend-the-application-date-for-educational-tour-till-january-20-shimla-news-c-19-sml1001-470915-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शैक्षणिक भ्रमण की आवेदन \nतिथि 20 जनवरी तक बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शैक्षणिक भ्रमण की आवेदन तिथि 20 जनवरी तक बढ़ाएं
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ता संघ का सरकार से आग्रह
बोले, कई पात्र शिक्षक नहीं कर पाए हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण की आवेदन तिथि बीस जनवरी तक बढ़ाने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, राकेश भड़वाल, प्रेम शर्मा, पवन, केदार रांटा, प्रेमपाल, रंगीला ठाकुर, नरेंद्र नेगी, राजेश शर्मा, सुरेंद्र रागटा, विकास रतन और कमल शर्मा ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों को अंतरराष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 200 से अधिक शिक्षकों को विदेश भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। विदेश में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शिक्षा की नई तकनीकों से अवगत होने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों तैयार करने में समय लग रहा है। इसलिए उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए प्रस्तावित आगामी एक्सपोजर विजिट नीति में अचानक किए बदलाव को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों को नए तय किए नियमों के अनुसार आवेदन करने और तैयारी को कम समय मिला है। इसके अलावा इन दिनों शीतकालीन स्कूलों में अवकाश भी है, जिस वजह से विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों को आवेदन करना मुश्किल हो गया है। इसलिए भ्रमण की आवेदन तिथि 20 जनवरी तक की जाए ताकि सभी इच्छुक तथा पात्रता पूरी करने वाले शिक्षक आवेदन कर सके। नेगी ने शिक्षा विभाग से विदेश भ्रमण के लिए सही और निष्पक्ष नीति बनाने की मांग भी की। संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि प्रदेश में स्कूल प्रवक्ताओं की संख्या 18,500 है, एक्सपोजर विजिट के लिए उनकी संख्या 15 से बढ़ाकर 30 की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खोले जा रहे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में एक अनूठी पहल है।