फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   exploitation of unemployed will not be tolerated in himachal: Rathore

हिमाचल के बेरोजगारों से बर्दाश्त नहीं होगा धोखा: राठौर

Thu, 01 Aug 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
exploitation of unemployed will not be tolerated in himachal: Rathore

कांग्रेस ने प्रदेश सचिवालय में हिमाचल से बाहर के लोगों की नियुक्तियों पर हैरानी जताई है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि यह प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगारों के साथ धोखा है। इन नियुक्तियों में किसी बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के हकों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि प्रदेश की सरकारी नौकरियों पर केवल प्रदेशवासियों का ही अधिकार होना चाहिए।

विज्ञापन


इस पर प्रदेश के किसी भी बाहरी का अतिक्रमण सहन नहीं किया जा सकता। पहले ही प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लाखो में पहुंच गया है। ऐसे में इन नौकरियों पर पहला हक प्रदेश के लोगों का है। राठौर ने सचिवालय के कर्मचारियों की चिंता को वाजिब ठहराते हुए कहा कि सचिवालय में तृतीय श्रेणी में प्रदेश के बाहरी लोगों की सीधी नियुक्ति सही नहीं है। ऐसा होने से प्रदेश सचिवालय सेवाओं के कामकाज पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में उद्योगों के नाम पर 118 की छूट की बंदर बांट नहीं होने देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि नए उद्योगों को कोई भी सरकारी या निजी जमीन उपलब्ध करवाने से पूर्व लोगों से उनकी पूरी सहमति ले। सरकार ने अब तक कितने मामलों में 118 की छूट लोगों को दी है। इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed