{"_id":"97684ae7ffc7ede1392892cad6f32ad1","slug":"expirey-date-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी दूध पीने से बिगड़ी कइयों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी दूध पीने से बिगड़ी कइयों की तबीयत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई की दुकान से खरीदे नामी कंपनी के दूध से युवाओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। दूध की शीशी में डेट एक्सपायरी पाई गई। इसकी शिकायत स्वास्थ्य निरीक्षक से की गई। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी डेट के दूध को नष्ट कराया।
विज्ञापन
हिमाचल के बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक दर्जन लोगों ने रविवार सुबह फुटबाल खेलने के बाद एक दुकान से नामी कंपनी का दूध खरीदा। इस दूध को बाबू लाल, संजय, रवि, अंजय, सोनू, सुधीर, ज्ञान, राज कुमार, सुनील, अरविंद, रजत, मनोज व शैलेश ने पीया।
विज्ञापन
जिसे पीते की रवि को उल्टियां होनी लगीं। जब अन्य युवाओं की तबियत खराब हुई तो उन्होंने दूध की शिशियां देखीं तो उस पर एक्सपायरी डेट 10 जनवरी थी। दुकानदार ने थोक विक्रेता से बात की, तो उसने माना कि गलती से सप्लाई चली गई है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के खाद्य निरीक्षक से की। खाद्य निरीक्षक सतीश ठाकुर ने दुकान पर सभी एक्सपायरी दूध की शिशियों को नष्ट करा दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि एक्सपायरी डेट को ध्यान में रखकर ही सामान खरीदें।